“Stay informed without the clutter: your daily quota brings together the latest news, cutting-edge technology insights, accurate weather forecasts, exciting sports highlights, and everything else that truly matters to you — all presented in one seamless, reliable glance, designed to keep you connected, updated, and ahead every single day.”

कल का मौसम 23 जनवरी: 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी

देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में 24 घंटे के भीतर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। 60 से 65 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।

Weather Tomorrow 23 January
कल का मौसम 23 जनवरी

कल का मौसम 23 जनवरी 2026: देश के उत्तरी भागों में जहां ठंड में थोड़ी कमी आई तो अब मौसम विभाग ने एक टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक 24 घंटे के भीतर देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की बहुत अधिक संभावना है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम कैसा रहेगा…

देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 9 राज्यों में अगले 24 घंटे में तूफान और भारी बारिश की पूरी संभावना है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पीएम मोदी को पीछे हटाने का एक ही रास्ता… राहुल गांधी ने बताया उपाय; वीबी-जी राम जी कानून पर जमकर सुनायामौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी होगी। 22 जनवरी को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।

उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, कल यानी 23 जनवरी को सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक यूपी में अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। यहां अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाज, मुजफ्फरनगर और नोएडा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार वालों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। अगले 48 घंटे तक किसी तरह की चेतावनी नहीं है। अधिकांश शहरों में घने कोहरे से निजात मिलेगी। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में शीतलहर से राहत मिलेगी। पटना में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में कल यानी 23 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहरअधिकतम तापमान (23 जनवरी)न्यूनतम तापमान (23 जनवरी)
दिल्ली17°C05°C
मुंबई27°C22°C
कोलकाता25°C14°C
चेन्नई28°C23°C
लखनऊ22°C12°C
पटना21°C12°C
रांची24°C11°C
भोपाल25°C13°C
जयपुर19°C07°C
शिमला06°C01°C
नैनीताल12°C04°C

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कल यानी शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है उनमें शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान वालों को अगले 24 घंटे में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। शेखावटी क्षेत्र चुरू, सीकर के अलावा बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं इस बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी देखी जा सकती है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *